इंस्टाग्राम दोस्ती से रेप तक: छठी क्लास की लड़की के शोषण का आरोप
मुंबई की एक लड़की को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया के इस दोस्त (हीतिक शाह) ने लड़की को नाइट-ऑउट लिए बुलाया। इसके बाद ड्रग्स देकर उसका रेप किया गया। अब लड़की ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित लड़की ने साउथ मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पीडिता का कहना है कि 12 दिन बीतने के बाद भी उसके बलात्कारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पीड़ित लड़की ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी पर पिंक कलर से लिखा है – ‘पनिश माई रेपिस्ट’। इसके साथ ही उसने अपनी पोस्ट में 13 जनवरी, 2024 का वाकया शब्द दर शब्द लिख डाला है।
![इंस्टाग्राम दोस्ती से रेप तक: छठी क्लास की लड़की के शोषण का आरोप](https://thenewscreater.com/wp-content/uploads/2024/01/Add-a-heading-72-300x158.png)
So on 14th Jan a rich brat named heetik shah raped a girl in Mumbai
Please repost and share this as much as you can cause these people who raped her (a group 3-4 friends) have fled and are roaming freely they need to get arrested asap and strict action must be taken pic.twitter.com/bEqQI4GzKX— ᴚ&∀M (@AtharvaSoni17) January 26, 2024
पीड़िता ने आगे बताया, “वह जगह उसके दोस्त की थी। इससे पहले कि मैं मदद माँग पाती, उसने मुझे बाहर निकालने की कोशिश की, यहाँ तक कि दोस्तों की मौजूदगी में मुझे धमकी भी दी। इसके बाद उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश भी की।” लड़की ने यह भी बताया कि उसके दोस्त रेप किए जाने वाले कमरे के बगल में ही थे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वो जल्द से जल्द इस घटना से छुटकारे पाने के लिए पीड़िता को ही वहाँ से निकालना चाहते थे।
लड़की ने अपनी बात जारी रखते हुए लिखा, “इसके बाद मैंने अपने चचेरे भाई को मुझे लेने के लिए बुलाया। आरोपित और उसके दोस्तों ने उसे भी धमकी दी। चोटिल और आहत होकर, मैं अपने माता-पिता को उस रात के बारे में बताने की हिम्मत नहीं कर सकी। जब मेरे परिवार को पता चला तो वे दंग रह गए। मैंने बाद में उसी हफ्ते हीतिक शाह के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।”
पीड़िता की इस पोस्ट को एक्स हैंडल @AtharvaSoni17 ने शेयर करते हुए कुछ स्क्रीन शॉट लगाए हैं जो हीतिक शाह को जानने वालों ने उसके बारे में लिखा है। एक ने लिखा है, “वो 12 साल की उम्र से इस तरह के अपराध करता आ रहा है। वो हमारे स्कूल में था और उसने छठी क्लास की एक लड़की का शोषण किया था।”
वहीं एक लड़की ने लिखा है, “ये बलात्कारी है, हर रात अपने दोस्तों के साथ Bastian (रेस्टॉरेंट) में अलग-अलग लड़कियों के साथ आता रहता है। एक बार मैं अपनी दोस्तों के साथ वहाँ थी, उसने मुझे बहुत गंदी तरीके से घूरा था और अपने दोस्तों से फुसफुसाकर कुछ कहा था और इसके बाद सब मुझे घूरने लगे थे, मुझे बहुत बुरा लगा था।”
लड़की ने आगे लिखा है कि हीतिक ने सुबह उससे माफी माँगी, लेकिन इसका उसके लिए कोई मतलब नहीं है। वो भाग गया है क्योंकि वह जानता है कि उसने क्या किया है। पीड़िता का कहना है कि 12 दिन बीत गए और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। उसने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है।
पीड़िता ने बताया, “हीतिक शाह (आरोपित) पर IPC की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुँचाने के लिए सजा) के तहत केस दर्ज किया गया है। मैं न्याय चाहती हूँ और अन्य लड़कियों से आग्रह करती हूँ कि वे इस बात से बहुत सावधान रहें कि वे किससे बात करती हैं और किसके साथ बाहर जाती हैं।”
मुंबई पुलिस ने लड़की की पोस्ट पर कॉमेंट किया,”हम आभारी हैं कि आपने इसकी ब्यौरावार रिपोर्ट की और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि न्याय करने के लिए जाँच उचित तरीके से की जाएगी।”